Ratnapur Municipality Election: भाजपा उम्मीदवार लवकुश कश्यप ने दाखिल किया नामांकन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के उम्मीदवार लवकुश कश्यप ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महामाया चौक से शुरू हुई नामांकन रैली हाईस्कूल होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची।

रैली में चुनाव प्रभारी और सक्ती के पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। नामांकन के बाद लवकुश कश्यप ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि उनकी जीत से नगर के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम करने का आश्वासन दिया। चुनाव प्रभारी खिलावन साहू ने भी भरोसा जताया कि भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित होगी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और भाजपा नेताओं ने रतनपुर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई