Ratlam वाले वीडियो पर JK तक मचा घमासान, महबूबा मुफ्ती की बेटी ने हिंदुत्व पर कर दी आपत्तिजनक बात…

रतलाम । मध्य प्रदेश के रतलाम से सामने आए धार्मिक नारे लगवाने का आपत्तिजनक वीडियो पर घमासान जम्मू-कश्मीर तक पहुंच गया है। वीडियो देखने के बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर हिंदुत्व के खिलाफ टिप्पणी की है।

इल्तिजा मुफ्ती ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- हिंदुत्व एक बीमारी है। आगे लिखा कि यह सब देखकर भगवान राम भी अपना सिर शर्म से झुका लेंगे।

बीते दिनों रतलाम का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें मुस्लिम बच्चों को चप्पलों से पीटा जा रहा है और जबरन जय श्रीराम बोलने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

वीडियो वायरल होने के दो दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

अमृत सागर बगीचे में बच्चों से मारपीट व धार्मिक नारे लगवाने की घटना का वीडियो बनाने वाले का पुलिस को दो दिन बाद भी सुराग नहीं मिला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उधर, एसपी अमित कुमार ने घटनास्थल देखा तथा संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।

क्या है धार्मिक नारे लगवाने का पूरा मामला

उल्लेखनीय है मुस्लिम समाज के तीन बच्चों के साथ मारपीट कर नारे लगवाने का वीडियो गुरुवार शाम इंटरनेट मीडिया पर फैला था। इसके बाद बच्चों को लेकर उनके स्वजन व समाज के लोग थाने पहुंचे और मारपीट कर नारे लगवाने व वीडियो बनाने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग थी।

पुलिस को 13 वर्षीय बालक ने बताया था कि वह छह व ग्यारह वर्षीय दोस्त के साथ एक-डेढ़ माह पहले घूमने अमृत सागर बगीचा क्षेत्र गए थे। निर्माणाधीन झूला स्थल के पास तीनों बैठे हुए थे। तभी दो व्यक्ति आए और हमसे नाम पूछकर गाली गलौच करते हुए चप्पल से मारपीट करने लगे।

मारते-मारते जय श्री राम नारे लगवाए गए व जान से मारने की धमकी दी गई। वे मेरे दोस्तों को उठाकर ले जाने लगे थे। वहां से वे तीनों किसी तरह जान बचाकर भागे और घर चले गए थे। डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया था।

नारे वाला वीडियो सामने आने पर स्वजन के साथ रिपोर्ट लिखाने आए हैं। पुलिस के अनुसार प्रकरण दर्ज कर वीडियो के आधार पर करीब 16 वर्षीय किशोर को हिरासत में लिया गया है। वीडियो बनाने वाला उसका साथी नहीं मिला, उसकी तलाश की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button