रश्मिका मंदाना ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, शादी की पोस्ट बनी भारत की सबसे ज्यादा लाइक की गई तस्वीर

साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। उनकी वेडिंग पोस्ट ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के सबसे ज्यादा लाइक किए गए इंस्टाग्राम पोस्ट का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

रश्मिका ने 26 फरवरी को अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ शादी रचाई। शादी दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से संपन्न हुई। जैसे ही कपल ने अपनी वेडिंग तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं, देखते ही देखते पोस्ट वायरल हो गई। शादी के एक दिन के भीतर ही इस पोस्ट को 23 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

इससे पहले विराट कोहली की 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद शेयर की गई पोस्ट भारत में सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट थी। उस पोस्ट को 22 मिलियन से अधिक लाइक्स मिले थे। वह एशिया के पहले एथलीट बने थे, जिनकी किसी पोस्ट पर 20 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आए थे।

अब रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीरों ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरों को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। खासकर रश्मिका के ब्राइडल लुक और पारंपरिक आभूषणों की जमकर सराहना हो रही है।

रिकॉर्ड टूटने के बाद विराट कोहली के प्रशंसक भी सक्रिय हो गए हैं और उनकी पोस्ट पर दोबारा अधिक से अधिक लाइक्स करने की अपील कर रहे हैं। फिलहाल रश्मिका मंदाना की वेडिंग पोस्ट भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट बन चुकी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई