Rashmika Mandanna की टॉप सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में,जिन्होंने तोड़े रिकॉर्ड …

Rashmika Mandanna , जो तेलुगु, कन्नड़, तमिल और हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जादू बिखेर चुकी हैं, को आज देशभर में नेशनल क्रश के तौर पर जाना जाता है। हाल ही में उनकी फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए सक्सेसफुल रही है। लेकिन आज हम आपको रश्मिका की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं।
रश्मिका मंदाना की टॉप सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
1. पुष्पा 2 (2024)
रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 ने 2024 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। इस फिल्म ने भारत में 1471 करोड़ रुपये की कमाई की, और यह फिल्म रिकॉर्ड तोड़ने वाली साबित हुई।
2. एनिमल
रणबीर कपूर के साथ रश्मिका की फिल्म *एनिमल* भी एक बड़ी हिट रही। इस फिल्म ने भारत में 553.87 करोड़ रुपये की कमाई की और चर्चा में रही इसकी कहानी, डायलॉग्स और कुछ सीन ने इसे खास बना दिया।
3. पुष्पा: द राइज
पुष्पा: द राइज ने भारत में 178.14 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म रश्मिका और अल्लू अर्जुन के अभिनय से सजी एक जबरदस्त हिट फिल्म रही, जिसने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया।
4. वरिषु
यह तमिल फिल्म रश्मिका मंदाना की एक और बड़ी सफलता साबित हुई। इस फिल्म ने भारत में 178.14 करोड़ रुपये की कमाई की, और इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
5. सरिलेरू नीकेव्वरू
रश्मिका के साथ महेश बाबू स्टारर सरिलेरू नीकेव्वरू ने भारत में 169.55 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुडी ने किया था और यह एक रोमांचक ऐक्शन ड्रामा फिल्म थी।
6. सीता रमम
रश्मिका मंदाना, दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म में दिखाई दीं। इस फिल्म ने भारत में 65.49 करोड़ रुपये की कमाई की और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।
रश्मिका मंदाना का करियर इस समय अपनी ऊंचाइयों को छू रहा है, और उनकी फिल्मों की जबरदस्त सफलता दर्शाती है कि उनका जादू सिनेमाघरों में अब भी बरकरार है।





