IAS बनना चाह थीं राशि खन्ना… अब फिल्मों में बिखेर रहीं जलवा..

 इंदौर। राशि खन्ना की हिंदी, तेलुगु और तमिल इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान है। उन्होंने तीनों इंडस्ट्री में शानदार काम किया है। उनका 30 नवंबर 2024 को 34वां जन्मदिन है। जन्मदिन के इस खास मौके पर हम आपको बताएंगे कि वह ब्यूटी विद ब्रेन का शानदार उदाहरण हैं।

जी हां… राशि खन्ना पढ़ने में काफी अच्छी थीं। उन्होंने 12वीं परीक्षा में टॉप किया था। उसके बाद उनका सपना था कि वह आईएएस ऑफिसर बनें, लेकिन आज वह बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में मुख्य एक्ट्रेस बनकर खूब नाम कमा रही हैं।

मद्रास कैफे से किया बॉलीवुड में डेब्यू

राशि खन्ना का बॉलीवुड में डेब्यू मद्रास कैफे से हुआ था। उनके अपोजिट इस फिल्म में जॉन अब्राहम थे। उन्होंने उनकी बीवी का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिसनेस किया था। मद्रास कैफे में राशि खन्ना की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी।

साल 2024 में ‘ओहालु गुसागुसलेड’ से उनकी तेलुगु इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री हुई। साल 2018 में ‘इमाइक्का नोडिगल से तमिल इंडस्ट्री में पहचान बनाई। 2017 में फिल्म ‘विलेन’ के जरिए मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली। राशि खन्ना की पहचान यंग पैन इंडिया स्टार की बन चुकी है।

इन दिनों हाल ही में उनकी बॉलीवुड में ‘द साबरमती एक्सप्रेस’ फिल्म चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म में उन्होंने एक पत्रकार का किरदार निभाया, जिसकी काफी तारीफ हो रही है। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button