दिल्ली में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के बेगमपुर थाना इलाके में 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. डीसीपी गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि 9 सितंबर को मामले में पीसीआर कॉल मिली थी. पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उसकी 3 वर्षीय बेटी घर के सामने गली में चारपाई पर सो रही थी. कुछ देर बाद उसने देखा तो उसकी बेटी गायब थी. उसकी तलाश करने पर वह झाड़ियों में मिली. वहां एक लड़का भी था, जो उसे देखकर भाग गया. पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई