रान्या राव केस:गोल्ड तस्करी मामले में बड़ा खुलासा, सरकारी गाड़ी का इस्तेमाल

रान्या राव केस:कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव इस समय गोल्ड तस्करी के मामले में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने उन्हें दुबई से सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अब जांच में यह खुलासा हुआ है कि रान्या राव सरकारी वाहन का इस्तेमाल करके सोना तस्करी के लिए ले जाती थीं।

रान्या राव, जो कि डीजीपी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं, सरकारी वाहन का इस्तेमाल करती थीं। डीजीपी रामचंद्र राव को सरकार की तरफ से अतिरिक्त कार दी गई थी, जिसका रान्या राव ने फायदा उठाया। जांच में यह भी सामने आया कि रान्या राव ने कई बार इस सरकारी गाड़ी से केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक यात्रा की थी।

DRI अधिकारियों ने बताया कि रान्या राव दुबई से अवैध रूप से लाए गए सोने को सरकारी वाहन में एयरपोर्ट तक लेकर जाती थीं। इस मामले में अब तक यह भी पता चला है कि रान्या राव ने एक साल में 25 से अधिक बार विदेश यात्रा की थी।

सीबीआई और ईडी भी इस मामले की जांच कर रहे हैं। रान्या राव की गिरफ्तारी के बाद, उसकी जमानत अर्जी खारिज हो गई है, और अब उम्मीद जताई जा रही है कि ईडी और सीबीआई उनसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकते हैं।

इस मामले में रान्या राव के फोन और लैपटॉप के डेटा के माध्यम से तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश की जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई