रायगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह: मंत्री रामविचार नेताम ने फहराया तिरंगा, शहीदों के परिजन हुए सम्मानित

रायगढ़।शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कृषि मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया, जिसमें प्रदेश के विकास, सुशासन, सामाजिक समरसता और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री के संदेश में संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने तथा देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 6वीं वाहिनी, जिला पुलिस, महिला पुलिस बल, नगर सेना, एनसीसी कैडेट और स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, झांकियों का प्रदर्शन, स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, दिव्यांग विद्यार्थियों को टैब और स्मार्ट वॉच वितरण तथा उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई