Rambod Plant Incident: 3 शव और बरामद, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार, सिम्स में जमकर हंगामा

मुंगेली। मुंगेली के सरगांव में ग्राम पंचायत रामबोड़ स्थित कुसुम प्लांट में साइलो हटाने के पश्चात कलेक्टर राहुल देव, एसपी,भोजराम पटेल की उपस्थिति में जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, की टीम द्वारा पूरी रात कठिन एवं चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।
लगभग 40 घंटे चले इस ऑपरेशन में राखड़ के मलबे में फंसे 3 शव को निकाल लिया गया है। जिसमें मृतकों में अवधेश कश्यप जांजगीर चांपा, प्रकाश यादव अकोली बलौदाबाजार, जयंत साहू जबड़ापारा सरकंडा बिलासपुर हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर सिम्स भेजा गया ।
शवों को जब पोस्टमार्टम के लिए लाया गया तो सिम्स में हंगामा का दौर देखा गया इस दौरान सिम्स के पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर हंगामा मच गया जहां मृतकों के परिजनों ने मांग रखी की प्लांट संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो तो वहीं मृतकों को मुआवजा दिया जाए इसके अलावा मृतकों के परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाए।
इसके बाद जब पोस्टमार्टम के लिए शव को लाया गया तो परिजनों ने सिम्स में हंगामा मचा दिया क्योंकि उनका कहना था कि कोई भी उच्च स्तर का अधिकारी उनसे बात करने नहीं पहुंच रहा है यही वजह है कि हंगामा सुबह से ही यहां जारी है।





