राज्यपाल रमेन डेका ने 33 जरूरतमंदों को 5.55 लाख की आर्थिक मदद दी

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने अपने स्वेच्छानुदान मद से 33 जरूरतमंद लोगों को कुल 5 लाख 55 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
कोण्डागांव जिले के 10 टीबी मरीजों के लिए उन्होंने विशेष कदम उठाते हुए 30 हजार रुपये की मदद दी है, जिससे उन्हें 6 माह तक पौष्टिक आहार मिल सकेगा। हर मरीज को प्रति माह 500 रुपये दिए जाएंगे।
इसके अलावा रानी मां गाइदिनलेयू कन्या छात्रावास, बोरो हाफलॉग में पढ़ रही 30 बालिकाओं के लिए 2 लाख 50 हजार रुपये की सहायता दी गई है।
विभिन्न बीमारियों के इलाज, शिक्षा, स्वरोजगार और अन्य जरूरतों के लिए 22 लोगों को कुल 2 लाख 75 हजार रुपये का आर्थिक अनुदान भी मंजूर किया गया है।





