रमजान आज से शुरू, पीएम मोदी सहित राजनेताओं ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली।  रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है, और मुस्लिम समुदाय के लोग इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को रमजान की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा,

“रमजान का पवित्र महीना हमारे समाज में शांति और सद्भाव लाए। यह महीना चिंतन, कृतज्ञता और भक्ति का प्रतीक है, साथ ही हमें करुणा और सेवा के मूल्य भी याद दिलाता है। रमजान मुबारक!”

वहीं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी इस अवसर पर रमजान की शुभकामनाएं दीं। राहुल गांधी ने कहा,

“रमजान मुबारक! यह पवित्र महीना आपके जीवन को खुशियों से भर दे और आपके दिलों को शांति दे।” प्रियंका गांधी ने लिखा, “रमजान की हार्दिक बधाई। यह पवित्र महीना आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और शांति लाए।”

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी मुस्लिम समुदाय को रमजान की मुबारकबाद दी है।

दिल्ली के  पूर्मु मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी रमजान की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा,

“आप सभी को रमज़ान की ढेर सारी मुबारकबाद। यह पवित्र महीना आपके जीवन में खुशियाँ, सुख-समृद्धि और तरक्की लेकर आए।”

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई