राज्यसभा चुनाव: 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान, विजय शर्मा बिहार के लिए BJP पर्यवेक्षक

रायपुर। राज्यसभा की रिक्त हो रही 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को बिहार का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
भाजपा ने बिहार, हरियाणा और ओडिशा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें शामिल हैं:
- बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता नीतीश कुमार
- केंद्रीय राज्य मंत्री और JDU नेता रामनाथ ठाकुर
- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
- पूर्व विधायक शिवेश कुमार
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLP) से उपेंद्र कुशवाहा
- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से एडी सिंह
बिहार में पंचवीं सीट को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है, जिससे चुनाव पेचीदा बन गया है। इसे देखते हुए भाजपा ने विजय शर्मा के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को बिहार में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
इसके अलावा, हरियाणा के लिए गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष सांघवी और ओडिशा के लिए महाराष्ट्र के फडणवीस सरकार में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को पर्यवेक्षक बनाया गया है।





