राजपूत समाज का प्रीमियर लीग हुआ संपन्न, केंद्रीय मंत्री रहे शामिल

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ – बिलासपुर परिक्षेत्र अंतर्गत राजपूत क्षत्रिय प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मिनी स्टेडियम गांधी चौक बिलासपुर में किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया और शानदार मुकाबले देखने को मिले। टूर्नामेंट का फाइनल मैच अमेरी अवेंजर्स और चिंगराजपारा लीजेंड्स के बीच खेला गया, जिसमें अमेरी अवेंजर्स ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट को अपने नाम किया।
अमेरि अवेंजर्स ने जीता मुकाबला
चिंगराजपारा लीजेंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 90 रन बनाए। जवाब में अमेरी अवेंजर्स ने 7.3 ओवर में 3 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को आसानी से हासिल किया और फाइनल मैच जीतकर टूर्नामेंट का विजेता बना।
मुख्य अतिथि का उद्बोधन
इस शानदार टूर्नामेंट के फाइनल मैच के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रहे, जबकि अध्यक्षता समाज के केंद्रीय अध्यक्ष दारा सिंह राजपूत ने की। तोखन साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के विकास के लिए इस तरह के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि समाज में खेल को बढ़ावा मिल सके और युवाओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का मौका मिले।
समाज में खेल को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास
इस टूर्नामेंट का उद्देश्य समाज में खेल को बढ़ावा देना और युवाओं को शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना है। टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।





