हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में रजनीश सिंह बघेल अध्यक्ष निर्वाचित, अनिल त्रिपाठी बने सचिव

बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 2026-2028 सत्र के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट रजनीश सिंह बघेल ने जीत दर्ज की। उन्होंने सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव को 137 मतों के अंतर से पराजित किया। सचिव पद पर एडवोकेट अनिल त्रिपाठी निर्वाचित हुए हैं।

इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौतम खेत्रपाल और महिला उपाध्यक्ष पद पर मांडवी भारद्वाज ने जीत हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही अधिवक्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया और विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जश्न मनाया।

इस चुनाव में कुल 1418 पंजीकृत मतदाताओं में से 1213 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल मतदान प्रतिशत 85.54 फीसदी दर्ज किया गया। चुनाव में 17 अलग-अलग पदों के लिए कुल 61 उम्मीदवार मैदान में थे। मतदान के बाद मतपेटियां खोली गईं और मतगणना शुरू होने के बाद देर शाम परिणाम घोषित किए गए।

अध्यक्ष पद के लिए इस बार 7 प्रत्याशी मैदान में थे, जिसमें रजनीश सिंह बघेल ने सबसे अधिक मत प्राप्त कर जीत हासिल की। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर एडवोकेट विजय साहू, संयुक्त सचिव (महिला) आस्था शुक्ला, पुस्तकालय सचिव राहुल मिश्रा, खेल सचिव (पुरुष) अमन पांडेय और खेल सचिव (महिला) प्रज्ञा पांडेय ने जीत दर्ज की।

कार्यकारिणी सदस्य पद पर एडवोकेट अभिषेक पांडेय, त्रिवेणी शंकर साहू, आशुतोष मिश्रा, शरद मिश्रा और उज्ज्वल चौबे निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और अधिवक्ताओं की सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई