राजनांदगांव: आबकारी एक्ट के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ढाबा संचालक गिरफ्तार

राजनांदगांव: थाना लालबाग पुलिस ने 3 ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट में कार्यवाही की। अवैध रूप से धन अर्जन के उद्देश्य से शराब पिलाने के लिए जगह मुहैया कराने वाले खिलाफ कार्यवाही हुई।

राजनांदगांव SP मोहित गर्ग के निर्देश एवं ASP राहुल देव शर्मा तथा CSP पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लालबाग नवरत्न कश्यप के नेतृत्व में थाना लालबाग क्षेत्रांतर्गत अवैध जुआ, सट्टा ,शराब एवं चाकूबाज के विरुद्ध कार्यवाही करने के आदेश पर थाना लालबाग पुलिस द्वारा अभियान चलाकर ढाबा में शराब पीने के लिए जगह मुहैया कराने वाले तीन ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई।
ढाबा संचालकों की लिस्ट
01 शेरे पंजाब ढाबा पेंड्री के संचालक सुरजीत सिंह पिता हरभजन सिंह उम्र 58 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 42 राजनांदगांव.
02 बिहार पटना ढाबा के संचालक रोहित यादव पिता मोहन यादव उम्र 23 वर्ष साकिन पेंड्री राजनांदगांव.
03 देवांगन ढाबा रीवा गहन के संचालक रजत देवांगन पिता देव कुमार देवांगन उम्र 24 वर्ष साकिन रीवा गहन थाना लालबाग जिला राजनांदगांव.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई