रायसेन दुष्कर्म मामला: पीड़िता अस्पताल से डिस्चार्ज, मुख्य आरोपी सलमान सेंट्रल जेल भोपाल भेजा गया

रायसेन जिले के गौहरगंज में 21 नवंबर को छह वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सलमान उर्फ नजर को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर भोपाल की सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया है। घटना के बाद तीन दिनों तक आरोपी को छुपाने और संरक्षण देने वाले तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता की तबीयत में सुधार होने पर उसे भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वह अपने परिवार के साथ घर लौट चुकी है।

पूछताछ में आरोपी सलमान ने स्वीकार किया कि घटना के तुरंत बाद पीड़िता के पिता ने उसे एक दुकान पर सिगरेट लेते देखा था, जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया। जंगल के रास्ते उसने एक झोपड़ी से दो मोबाइल फोन चुराए और अपनी शर्ट बदल ली। इसके बाद ट्रैक्टर से लिफ्ट लेकर गौहरगंज कोर्ट के पास पहुंचा और फिर जंगल के रास्ते हाईवे पर आकर बस में बैठकर नादरा बस स्टैंड निकल गया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के अनुसार आरोपी को संरक्षण देने वाले इंसाफ हुसैन, जैद खान और शहजाद खान को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भोपाल भेजा गया है। मुख्य आरोपी सलमान को भी मेडिकल उपचार पूरा होने के बाद जेल स्थानांतरित कर दिया गया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई