सूर्यकुमार और मनु भाकर की चमक से जगमगाएगा रायपुर का वन खेलकूद महोत्सव

अखिल भारतीय वन खेल कूद महोत्सव को 16 से 20 अक्टूबर तक रायपुर की मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में शामिल होने के लिए 16 अक्टूबर को भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव रायपुर आ रहे हैं।

वहीं, समापन अवसर पर ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले महिला निशानेबाज मनु भाकर आ रही हैं। स्पर्धा का उद्घाटन व समापन समारोह रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस खेल महोत्सव में क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, वालीबॉल, बैडमिंटन, चेस और ब्रिज खेल प्रतियोगिताएं समेत कई खेल स्पर्धाएं होंगी।

इतने खिलाड़ी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ इस आयोजन की मेजबानी तीसरी बार कर रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता में 23 खेलों की 300 विधाओं में लगभग 3000 खिलाड़ियों का भाग लेना एक बड़ी उपलब्धि है, जिसमें लगभग 584 महिला और 2320 पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में 29 राज्य, 8 केन्द्र शासित प्रदेश, 6 वानिकी संस्थान और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button