रायपुर: बढ़ते अपराध और नशाखोरी के खिलाफ यूथ कांग्रेस का सीएम हाउस घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में यूथ कांग्रेस CM हाउस घेरने जा रही है। प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशाखोरी के विरोध में रायपुर में ये प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब भी शामिल हुए हैं। घेराव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। कल बिलासपुर में भी नशे के खिलाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
पूरे प्रदेश से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम के सामने एकजुट हुए। सीएम हाउस घेराव से पहले सभा का भी आयोजन किया गया। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा कि, इस सरकार में सनी लियोनी के नाम पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है।
पुलिस भर्ती पर भी भूपेश बघेल ने सवाल उठाए और कहा कि, सरकार की नाकामी देखिए कि, एक आरक्षक को हाथ में सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी करनी पड़ी। नौजवान लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में इस समय अराजकता की स्थिति है। डराने धमकाने का काम BJP सरकार कर रही है। देवेंद्र यादव आज जेल में हैं, कई कार्यकर्ता जेल में हैं। BJP को लगता है कि हम जेल जाने से डर जाएंगे।





