रायपुर को विश्व स्तर पर उभरता हब बनाने की तैयारी, पीएम मोदी और अमित शाह की रणनीति से छत्तीसगढ़ में तेजी से बदल रहा विकास का नक्शा

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दूरगामी सोच और तेज़ रफ्तार कार्यशैली से छत्तीसगढ़, खासकर रायपुर, आने वाले वर्षों में बड़े आर्थिक और औद्योगिक केंद्र के रूप में तेजी से उभरता नजर आ रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि विकास की यही गति बनी रही, तो 2026-27 तक रायपुर न केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले शहरों में शामिल हो सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी की विकास नीति आम जनता के हितों को केंद्र में रखकर बनाई जाती है। लोग मानते हैं कि उनकी योजनाओं की दूरदृष्टि इतनी व्यापक है कि विपक्षी नेता, वैज्ञानिक या बड़े कारोबारी भी एक साथ इतने बड़े स्तर पर सोच नहीं पाते। यही वजह है कि मोदी की रणनीति भारत को मजबूत अर्थव्यवस्था और नए वैश्विक नेतृत्व की ओर ले जा रही है।

रायपुर–विशाखापट्टनम कॉरिडोर बनेगा सबसे बड़ा बिजनेस हब

रायपुर को देश का प्रमुख आर्थिक केंद्र बनाने के लिए मोदी और शाह की रणनीति के तहत विशाल “रायपुर–विशाखापट्टनम कॉरिडोर” विकसित किया जा रहा है। आने वाले वर्षों में यह कॉरिडोर देश के प्रमुख कॉरपोरेट घरानों का पसंदीदा निवेश क्षेत्र बन सकता है।

रेलवे और सड़क परिवहन में भी छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। भारतमाला प्रोजेक्ट जैसे बड़े निर्माण कार्यों ने राज्य की सड़कों को आधुनिक रूप दे दिया है। औद्योगिक क्षेत्रों, हाईवे, और कनेक्टिविटी में सुधार से प्रदेश में निवेश की संभावनाएँ बढ़ गई हैं।

IMG 5768 1

टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर कंपनियों की नजर छत्तीसगढ़ पर

तेजी से विकसित होती बुनियादी सुविधाओं और बेहतर शासन व्यवस्था के चलते विश्व की कई टेक कंपनियाँ, खासकर सेमीकंडक्टर कंपनियाँ, अब छत्तीसगढ़ में निवेश की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। इससे रायपुर आने वाले समय में देश का टेक्नोलॉजी हब बन सकता है।

IMG 5767

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय भूमिका

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी प्रदेश में विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाने में जुटे हुए हैं। वे लगातार अधिकारियों के साथ समन्वय कर राज्य की प्रगति को नई दिशा दे रहे हैं।

हाल ही में रायपुर में पहली बार देश की सबसे प्रतिष्ठित DG–IG कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन भी हुआ, जो छत्तीसगढ़ की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है।

बस्तर में नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार

केंद्र की रणनीति और राज्य पुलिस की कार्रवाई से बस्तर में नक्सलवाद लगभग समाप्ति की ओर है। यह परिवर्तन प्रदेश की शांति और विकास के लिए ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के लोग मानते हैं कि मोदी और शाह की दूरदृष्टि तथा राज्य सरकार की मेहनत से प्रदेश एक नए विकास मॉडल की ओर बढ़ रहा है, जो आने वाले वर्षों में इसे भारत ही नहीं, विश्व के प्रमुख आर्थिक केंद्रों में शामिल कर सकता है।

IMG 5765 IMG 5766

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई