रायपुर: माना इलाके में लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुरमाना थाना क्षेत्र में हुई लूटपाट की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 3 मार्च 2025 की रात 10:30 बजे का है, जब समता कॉलोनी निवासी हरीश अग्रवाल अपने वाहन से घर लौट रहे थे। रास्ते में कमल विहार चौक के पास एक ब्रेकर के पास दो बाइक सवारों ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। जब हरीश नीचे उतरकर बात करने लगे, तो दोनों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

मोबाइल तोड़े और पैसे लूटकर फरार हुए

हमलावरों ने हरीश के साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने हरीश की जेब से नकदी निकालकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 69/2025 के तहत धारा 309(6) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।

CCTV फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने इलाके की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिरों को भी सक्रिय किया। इसी दौरान पुलिस को एक अहम सुराग मिला, जिसके आधार पर अमलीडीह निवासी बलराज मानिकपुरी उर्फ सन्नी को पकड़ा गया।

जब पुलिस ने बलराज से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपने साथियों लोकेश यादव उर्फ लल्ला और कलदीप सिंह उर्फ मोंटू के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। इसके बाद पुलिस ने लोकेश और कलदीप को भी गिरफ्तार कर लिया।

दो बाइक और तीन मोबाइल जब्त

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

1. बलराज मानिकपुरी उर्फ सन्नी (41 वर्ष) – निवासी श्याम नगर, इंद्रा चौक, थाना तेलीबांधा।

2. लोकेश यादव उर्फ लल्ला (28 वर्ष) – निवासी कृष्णा मंदिर के पास, श्याम नगर, रायपुर।

3. कलदीप सिंह उर्फ मोंटू (35 वर्ष) – निवासी श्याम नगर, इंद्रा चौक, रायपुर।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन आरोपियों ने पहले भी इस तरह की कोई वारदात को अंजाम दिया है या नहीं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई