रायपुर: फ्रेशर पार्टी में छात्रा पर हमला, युवक ने चाकू दिखाकर किया जबरन अपहरण का प्रयास

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तेलीबांधा थाना क्षेत्र के होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में दिशा कॉलेज के विद्यार्थियों की फ्रेशर पार्टी थी। प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक विराज शुक्ला ने छात्रा को चाकू दिखाकर मारपीट की और जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया।

इस दौरान कॉलेज के अन्य छात्रों ने उसे रोक लिया। विराज अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचा था। छात्रा की शिकायत के बाद युवक को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, शाम पांच बजे होटल में आयोजित पार्टी में विवाद होने सूचना मिली। आरोपित विराज शुक्ला पीड़ित छात्रा का पूर्व परिचित था। दोनों एक ही कॉलोनी में रहते हैं।

पार्टी खत्म होने के बाद विराज कार में अपने तीन-चार दोस्तों के साथ बेबीलॉन होटल के बाहर पहुंचा। जैसे ही छात्रा अन्य विद्यार्थियों के साथ बाहर निकली, गेट के पास विराज उससे बहस करने लगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई