पांच आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारी में फेरबदल, रायपुर एसपी बने लाल उम्मेद सिंह…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। पांच आईपीएस के कार्यों में बदलाव किया गया है। रायपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष सिंह को हटाकर लाल उम्मेद सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

संतोष सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा कोरिया के एसपी सूरज सिंह परिहार को 14वीं बटालियन बालोद भेज गया है।

आईपीएस रवि कुर्रे को कोरिया का एसपी बनाया गया है। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हरीश राठौर को एसपी मुख्यमंत्री सुरक्षा बनाया गया है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button