रायपुर दक्षिण विधानसभा: आम आदमी पार्टी उम्मीदवार नहीं उतारेगी , इस पार्टी को देंगे समर्थन

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों कि बैठक रखी गयी थी जिसमें मंथन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन एकजुटता से मुकाबला करेगा। इस वजह से रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इंडिया गठबंधन की विचारधारा विकासवाद, समावेशिता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर है। अपने प्रयासों को मिलाकर, सदस्य दलों का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना, कल्याण और प्रगति को बढ़ावा देना और उस विचारधारा का मुकाबला करना है जो भारत के विचार को खतरे में डालती है। गोपाल साहू जी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार विफल साबित हो रही है। साय सरकार धर्म के नाम पर जनता को बेवकूफ़ बना रही हैं।राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था लचर है। अपराधियों को अब पुलिस और क़ानून का भय नहीं रहा, आये दिन अपराध हो रहें है और आरोपी मजे से घूम रहें हैं। मुख्य्मंत्री और गृहमंत्री कुम्भकरणी नींद में सोये हुए हैं। जनता त्रस्त और भय में है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई