रायपुर में काजी पर अश्लील कॉल का आरोप, वक्फ बोर्ड ने पद से हटाया

रायपुर में एक शहर काजी पर महिलाओं से छेड़खानी और अश्लील बातचीत करने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोपों के बाद वक्फ बोर्ड ने काजी को पद से बर्खास्त कर दिया है। मामला सामने आने के बाद समाज में नाराजगी भी देखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बैजनाथपारा स्थित एक मदरसे से जुड़े शहर काजी पर आरोप है कि वह महिलाओं को देर रात फोन कर अश्लील बातें करता था और उन पर दोस्ती करने का दबाव बनाता था। एक पीड़ित महिला ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद वक्फ बोर्ड में शिकायत दर्ज कराई गई।

शिकायत में बताया गया है कि काजी रात के समय फोन कर महिलाओं से आपत्तिजनक बातें करता था और तलाक व हलाला जैसी संवेदनशील बातों का जिक्र करता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए समाज के लोगों और उलेमाओं में रोष फैल गया।

इसके बाद 31 मार्च को उलेमाओं और समाज के प्रमुख लोगों की एक बैठक बुलाई गई, जिसमें आरोपों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए संबंधित काजी को पद से हटाने का फैसला किया गया।

उलेमाओं का कहना है कि इस तरह की हरकतें पद की गरिमा के खिलाफ हैं और इससे समाज की छवि भी खराब होती है। इसलिए कड़ी कार्रवाई जरूरी थी।

यह भी सामने आया है कि इससे पहले भी संबंधित व्यक्ति पर मदरसे में एक नाबालिग के साथ मारपीट के आरोप लग चुके हैं, हालांकि उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी।

मामले के बाद अब इस पर पुलिस कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है और आगे जांच की संभावना जताई जा रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई