रायपुर: तहसीलदारों की हड़ताल से जनता परेशान, जमीन से जुड़े काम ठप

रायपुर। प्रदेशभर में तहसीलदार और नायब तहसीलदार 17 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इसकी वजह से जमीन और राजस्व से जुड़े सभी काम ठप हो गए हैं। रायपुर के तहसील दफ्तर में भी सन्नाटा पसरा हुआ है, लोग कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं लेकिन काम नहीं हो पा रहा।

तीन दिन से लोग नकल निकलवाने, नाम या त्रुटि सुधार कराने, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने जैसे कामों के लिए तहसील ऑफिस जा रहे हैं। लेकिन अधिकारी हड़ताल पर होने के कारण किसी का भी काम नहीं हो रहा।

अब तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो चुकी है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। रायपुर तहसील ऑफिस में ही करीब 10,000 से ज्यादा मामले पेंडिंग हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही।

कुछ वकील और पक्षकार पेशी की तारीख पता करने पहुंच रहे हैं, लेकिन आम लोगों को बार-बार लौटना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि तीन दिनों से तहसील ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार खाली हाथ लौटना पड़ता है।

हड़ताल कब तक चलेगी, इसका अभी कोई पता नहीं है। ऐसे में आम जनता की परेशानी फिलहाल कम होती नहीं दिख रही।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई