रायपुर प्रेस क्लब ने गृह मंत्री को सौंपा ज्ञापन, पत्रकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने रखी मांग

रायपुर। बीजापुर में युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की दर्दनाक हत्या के बाद देशभर के पत्रकारों में आक्रोश बना हुआ है। हत्या को 24 घंटे नहीं बीते थे, कि वन विभाग के अधिकारी द्वारा रायपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला को जान से मारने की धमकी दी गई।

ऐसे में रायपुर प्रेस क्लब की तरफ से गृह मंत्री विजय शर्मा को पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की दिशा में पहल करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश में लगातार पत्रकारों पर हो रहे हमले और जान से मारने की धमकी से पत्रकार जगत आहत है। वहीं गृह मंत्री ने इस दिशा में जल्द ही बड़ी पहल करने की बात कही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button