बाहरी लोगों पर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना किसी सूचना के कर रहे थे निवास..

रायपुर। रायपुर पुलिस ने बाहरी लोगों पर बड़ी कार्रवाई की है। बाहर से आये लोगों के घरो मे घुसकर छापा मारा है। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में निवासरत बाहरी लोगों की पहचान की। बिना किसी सूचना के रायपुर में अगल- अलग राज्यों और विदेश से आकर अवैधानिक तरीके से बसे लोगों की पहचान की। सुबह शहर के आउटर कॉलोनी में पुलिस ने यह अभियान चलाया।
आपको बता दें कि रायपुर में बिना किसी सूचना के बाहार से आ कर निवास कर रहे हैं। जिनमें पश्चिम बंगाल,असम, यूपी, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, नॉर्थ ईस्ट के लोग शामिल हैं। ये सभी बिना किसी जानकारी के शहर में रह रहे हैं। जिनके खिलाफ पुलिस ने बीएसयूपी कालोनी सहित सभी वार्ड मोहल्लों में अभियान चलाया।
पूलिस ने राजधानी के आउटर कॉलोनी में पुलिस ने अभियान चलाया है। इस दौरान 2 हजार से अधिक लोगों को पुलिस लाइन ग्राउंड लाया गया है। सभी लोगों की पहचान की जा रही है। लगातार अलग- अलग थाना क्षेत्र से लोगों को लाया जा रहा है। जिनकी संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात हैं।