रायपुर नगर निगम अब हर बड़े प्रोजेक्ट से पहले हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल करेगा

रायपुर। नगर निगम ने तय किया है कि अब शहर के किसी भी बड़े प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा से पहले ही हाईकोर्ट में कैविएट दायर किया जाएगा। इसका फायदा यह होगा कि कोई भी व्यक्ति या संस्था कोर्ट से एकतरफा स्टे (रोक) नहीं ले पाएगी।

कैविएट दायर होने के बाद हाईकोर्ट बिना नगर निगम की बात सुने कोई फैसला नहीं देगा। फिलहाल गंज मंडी, भैंसथान, नवीन मार्केट जैसे प्रोजेक्ट्स पर पहले ही कैविएट दायर किया जा चुका है।

दरअसल, कई बार प्रभावित लोग और संस्थाएं प्रोजेक्ट्स पर हाईकोर्ट से स्टे ले आते हैं, जिसकी वजह से काम शुरू नहीं हो पाता या बहुत देर से शुरू होता है। इस स्थिति से बचने के लिए नगर निगम ने अब यह कदम उठाने का फैसला किया है।

अब किसी भी प्रोजेक्ट पर नगर निगम को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिलेगा और विकास कार्य बिना बाधा के आगे बढ़ सकेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई