रायपुर नगर निगम के जोन अध्यक्षों का चुनाव आज, बीजेपी ने किए प्रत्याशी घोषित

रायपुरनगर निगम रायपुर के जोन अध्यक्षों का चुनाव आज होने वाला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। हालांकि, जोन 3 के लिए अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।

बीजेपी ने इन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है:

जोन 1: गज्जू साहू

जोन 4: मुरली शर्मा

जोन 5: अम्बर अग्रवाल

जोन 6: बद्री प्रसाद गुप्ता

जोन 7: श्वेता विश्वकर्मा

जोन 8: प्रीतम सिंह ठाकुर

जोन 9: गोपेश साहू

जोन 10: सचिन मेघानी

इसके अलावा, जोन 2 के अध्यक्ष पहले से ही सभापति सूर्यकांत राठौर हैं।

चुनाव प्रक्रिया के तहत निगम आयुक्त विश्वदीप ने निर्वाचन अधिकारी को नियुक्त किया है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद सही पाए जाने वाले प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होगी। प्रत्याशी आज दोपहर 12:45 से 1:00 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं।

मतदान दोपहर 1:00 से 1:30 बजे तक होगा और इसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button