रायपुर: नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला हिमालय नायक गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं 5 आपराधिक केस

रायपुर। नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आदतन अपराधी हिमालय नायक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 31 मई की है, जब आरोपी ने लड़की का उसके घर से पीछा करते हुए डीकेएस अस्पताल की पार्किंग तक पीछा किया और वहां अश्लील हरकतें करते हुए उसे परेशान किया।
इस घटना की शिकायत मिलने पर गोलबाजार थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने हिमालय नायक (उम्र 30 वर्ष), निवासी मकान नंबर 19, ब्लॉक आई, राजीव आवास, थाना गोलबाजार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(1)(4), 77, 78 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी हिमालय नायक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से बलवा, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे कुल 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर, आरक्षक संदीप सिंह और अभिलाष नायर की अहम भूमिका रही।





