रायपुर: नेशनल हेराल्ड मामले पर सीएम साय का बयान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “करप्शन और कांग्रेस, ये पर्यायवाची शब्द जैसे हैं।” उन्होंने बताया कि इस मामले में किए गए संस्थागत घोटाले और धोखाधड़ी का सच अब जनता के सामने आ चुका है।

सीएम साय ने आगे कहा कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करना यह साबित करता है कि घोटाले में पूरी तरह से उनकी संलिप्तता रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जांच एजेंसियों का काम रोकने की कोशिश या सड़क पर आकर विरोध करना यह दर्शाता है कि उनके पास अदालत में अपनी सफाई देने के लिए कोई ठोस जवाब नहीं है।

सीएम ने यह भी कहा कि गांधी परिवार को अब यह मान लेना चाहिए कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। उन्हें अपने बचाव के लिए अदालत का रुख करना चाहिए, न कि सड़क पर। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार अभी भी जमानत पर है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button