रायपुर: हिंदू संगठनों और चैंबर ऑफ कॉमर्स के समर्थन से रायपुर बंद रहा सफल

रायपुर बंद का आह्वान पूरी तरह सफल रहा। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में सुबह से ही बंद का असर देखने को मिला। सर्व समाज को हिंदू संगठनों और छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का समर्थन मिला, जिसके चलते रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में स्कूल, दुकानें और कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

रायपुर में हिंदू संगठनों के सदस्य चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ सड़कों पर उतरे और लोगों से दुकानों को बंद रखने की अपील की। कुछ स्थानों पर कार्यकर्ता लाठी-डंडों के साथ भी नजर आए। बंद को लेकर शहर में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा।

IMG 6731

जगदलपुर, अंबिकापुर, दुर्ग और बिलासपुर में भी अधिकांश दुकानें और बाजार बंद रहे। इस बंद को RSS, छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित कई व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों का समर्थन मिला।

हालांकि, अस्पताल, मेडिकल स्टोर और जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहीं। वहीं धमतरी में भी लोगों ने स्वेच्छा से शराब की दुकानों को बंद रखा। कुल मिलाकर रायपुर बंद का असर पूरे प्रदेश में साफ तौर पर देखने को मिला।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई