रायपुर: खारुन नदी में मिला अधेड़ का शव, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी –

रायपुर। रायपुर के खारुन नदी में महादेव घाट के पास एक अधेड़ की लाश मिली है। मंगलवार सुबह लोगों ने नदी में शव देखकर डीडी नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी पहचान की जा रही है। पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने बताया कि, आस-पास के थाने में गुमशुदा लोगों की दर्ज शिकायत की छानबीन की जा रही है। जिससे उसकी पहचान हो सके। डीडी नगर पुलिस ने मृतक की पहचान के साथ इस पहलुओं पर जांच कर रही है कि, उसने आत्माहत्या की है या उसकी हत्या हुई है। सभी पहलुओं को पुलिस खंगाल रही है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे और लोगों से पूछताछ जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई