रायपुर: नशीली सिरप के साथ 3 युवक गिरफ्तार, 120 शीशी C-KOF जब्त

रायपुर। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने तीन युवकों को प्रतिबंधित नशीली सिरप C-KOF के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग दोपहिया वाहन में नशीली सिरप लेकर भनपुरी से रायपुर आ रहे हैं।

इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खमतराई थाना और एंटी क्राइम यूनिट की संयुक्त टीम बनाई। टीम ने रायपुर आने वाले रास्ते में चेकिंग प्वाइंट लगाया और आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान मुखबिर की बताई पहचान के आधार पर दो बाइक को रोका गया।

बाइक में तीन युवक सवार थे, जिनके नाम रवि तमेर, राजेश पंचेश्वर और विनय सिंह राजपूत बताए गए हैं। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 120 शीशी नशीली सिरप C-KOF बरामद हुई। जब उनसे इसके दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई वैध कागज नहीं दिखा सके।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से दो बाइक भी जब्त की गई हैं, जिनकी कीमत करीब 95,000 रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ खमतराई थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. रवि तमेर (26 वर्ष), निवासी श्रीनगर, रायपुर

2. राजेश पंचेश्वर (31 वर्ष), निवासी नेवरगांव, जिला बालाघाट (म.प्र.)

3. विनय सिंह राजपूत (21 वर्ष), निवासी मंगल बाजार, गुढ़ियारी, रायपुर

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button