CG WEATHER:छत्तीसगढ़ में अब तक 660 मिमी औसत बारिश, बलरामपुर में सबसे ज्यादा, बेमेतरा में सबसे कम

CG WEATHER: रायपुर। 1 जून से अब तक छत्तीसगढ़ में औसतन 660 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 1106.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि बेमेतरा जिले में सबसे कम 334.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 596.6 मिमी, बलौदाबाजार में 557.6 मिमी, गरियाबंद में 543.5 मिमी, महासमुंद में 546.9 मिमी और धमतरी में 522.6 मिमी बारिश हुई।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर में 689.9 मिमी, मुंगेली में 689.1 मिमी, रायगढ़ में 807.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 875.1 मिमी, कोरबा में 723.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 649.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 602.3 मिमी और सक्ती में 736.4 मिमी बारिश दर्ज हुई।

दुर्ग संभाग में दुर्ग में 522.1 मिमी, कबीरधाम में 493.4 मिमी, राजनांदगांव में 564.0 मिमी, बालोद में 629.8 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 816.3 मिमी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 465.7 मिमी बारिश हुई।

सरगुजा संभाग में सरगुजा में 498.8 मिमी, सूरजपुर में 829.3 मिमी, जशपुर में 754.5 मिमी, कोरिया में 781.6 मिमी और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 725.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बस्तर संभाग में बस्तर में 780.8 मिमी, कोंडागांव में 511.3 मिमी, नारायणपुर में 706.1 मिमी, बीजापुर में 819.4 मिमी, सुकमा में 527.7 मिमी, कांकेर में 665.0 मिमी और दंतेवाड़ा में 708.4 मिमी बारिश हुई।

कुल मिलाकर, कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है, जबकि कुछ जिलों में अब भी औसत से कम पानी बरसा है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई