छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर, बस्तर-दंतेवाड़ा में भारी वर्षा का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और आंधी चलने की आशंका है। बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में भारी बारिश का विशेष अलर्ट दिया गया है।

सोमवार को रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग में भारी वर्षा दर्ज की गई। रायपुर में दोपहर बाद तेज बारिश हुई, जबकि अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। अब तक प्रदेश में मानसून का 86% कोटा पूरा हो चुका है। 1 जून से 8 सितंबर तक औसतन 987.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है, जबकि सामान्य औसत 1143.3 मिमी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल औसत से अधिक बारिश होने की संभावना है।

जिला स्तर पर देखें तो बलरामपुर सबसे आगे है, जहां 1337.5 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 55% ज्यादा है। वहीं, बेमेतरा में सिर्फ 471 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 49% कम है।

तेज वर्षा से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने। बलरामपुर में बांध फूटने से छह लोगों की मौत हो चुकी है और एक बच्ची लापता है। बस्तर संभाग में 200 से ज्यादा मकान ढह गए, 2,196 लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया। कई गांवों में सड़क और पुल टूट जाने से लोग परेशान हैं।

इस बीच, जगदलपुर का चित्रकोट वाटरफॉल अपने पूरे शबाब पर है और सैलानियों को आकर्षित कर रहा है। हालांकि प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और आकाशीय बिजली से बचाव के निर्देश जारी किए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई