छत्तीसगढ़ में बारिश का आंकड़ा: बस्तर में सबसे अधिक, बेमेतरा में सबसे कम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष अब तक औसतन 1206.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की जानकारी के अनुसार, बस्तर जिले में सबसे अधिक 1626.4 मिमी वर्षा हुई है, जबकि बेमेतरा जिले में सबसे कम 549.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1158.4 मिमी, बलौदाबाजार में 1000.5 मिमी, गरियाबंद में 1226.4 मिमी, महासमुंद में 1050.4 मिमी और धमतरी में 1147.2 मिमी औसत वर्षा हुई है।

बिलासपुर संभाग में बिलासपुर में 1200.8 मिमी, मुंगेली 1171.3 मिमी, रायगढ़ 1396.7 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ 1116.1 मिमी, जांजगीर-चांपा 1406.8 मिमी, सक्ती 1271.8 मिमी, कोरबा 1179.1 मिमी और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1111.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 948.2 मिमी, कबीरधाम 883.9 मिमी, राजनांदगांव 1008.7 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 1458.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 907.6 मिमी और बालोद में 1315.0 मिमी औसत वर्षा हुई है।

सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 798.7 मिमी, सूरजपुर 1177.7 मिमी, बलरामपुर 1579.3 मिमी, जशपुर 1105.3 मिमी, कोरिया 1248.3 मिमी और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1134.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बस्तर संभाग में कोंडागांव 1206.4 मिमी, कांकेर 1415.2 मिमी, नारायणपुर 1472.6 मिमी, दंतेवाड़ा 1622.4 मिमी, सुकमा 1302.6 मिमी और बीजापुर जिले में 1615.0 मिमी औसत वर्षा हुई है।

प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा के आंकड़े इस बार काफी भिन्न रहे हैं, जिससे बस्तर और सरगुजा जैसे जिलों में पानी की भरपूर उपलब्धता रही है, जबकि बेमेतरा और कुछ अन्य जिलों में अपेक्षाकृत कम वर्षा हुई है।

 

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई