मध्य प्रदेश के 37 जिलों में बारिश की संभावना, इंदौर में भारी वर्षा

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के क्षेत्रों के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी, आगर मालवा, देवास, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर और उज्जैन में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।

भोपाल मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके रायकवार के अनुसार, पूर्व-मध्य अरब सागर में अवदाब का क्षेत्र बन गया है और यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसी तरह, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में भी एक नया अवदाब केंद्र सक्रिय है। यह रविवार तक गहरे अवदाब में बदल सकता है और सोमवार तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में पहुंचकर चक्रवातीय तूफान का रूप ले सकता है। मंगलवार सुबह तक तूफान और अधिक गंभीर होने की संभावना है। इसके अलावा हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को सक्रिय हो सकता है।

शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बैतूल में 18 मिलीमीटर, सागर में 17 मिलीमीटर और उज्जैन में 10 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान खजुराहो में 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन-चार दिन तक इसी तरह मौसम का मिजाज बना रह सकता है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर, इंदौर और उज्जैन संभाग में तेज हवा और आंधी-बारिश की संभावना भी बनी हुई है। किसानों, ग्रामीणों और शहरवासियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ सकता है, इसलिए नागरिकों को सुरक्षित क्षेत्रों में रहने की सलाह दी जा रही है।

इंदौर और आसपास के इलाकों में बारिश, तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इस बार के अवदाब और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में चार दिन तक बादल छाए रहेंगे और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे मौसम सुहावना और ठंडा रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई