देशभर में बारिश-बाढ़ का कहर: हिमाचल में 229 मौतें, उत्तराखंड में 66 लापता, कई राज्यों में रेड अलर्ट

दिल्ली। भारी बारिश और बाढ़ का कहर देश के कई हिस्सों में जारी है। हिमाचल प्रदेश में अब तक 229 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, 21 भूस्खलन निगरानी केंद्र सक्रिय हैं। बीते 24 घंटों में 395 सड़कें, 669 ट्रांसफॉर्मर और 529 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुईं।

उत्तराखंड के धराली में बादल फटने के बाद लापता 66 लोगों की तलाश जारी है। GPR तकनीक से 20 संभावित स्थानों की पहचान हुई है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में मध्यम से उच्च स्तर की बाढ़ का खतरा जताया है, जिसके चलते केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा 14 अगस्त तक रोक दी गई है।

बारिश के चलते स्कूल बंद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी, रियासी और पुंछ में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं। रियासी में 284 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 15 अगस्त तक जम्मू संभाग में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि यूपी, बिहार समेत 8 राज्यों में ऑरेंज और मध्य प्रदेश, पंजाब समेत 16 राज्यों में यलो अलर्ट है। कई जगह बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका है।

भाई-बहन की मौत, सिपाही बह गया

यूपी में 55 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मुरादाबाद में एक सिपाही बाढ़ में बह गया, जबकि कानपुर में भाई-बहन की डूबने से मौत हुई। पंजाब में ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से फसलें जलमग्न हैं। बिहार में 12 जिलों में बाढ़ का संकट है और भागलपुर में 100 से ज्यादा घर डूब गए हैं। देशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और कई राज्यों में राहत-बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई