छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे की बड़ी तैयारी, रायपुर स्टेशन से अब तीन ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर 7 से चलेंगी

रायपुर। छठ पर्व पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने रायपुर स्टेशन में विशेष इंतजाम किए हैं। प्लेटफार्म नंबर 5 की चौड़ाई कम होने के कारण अब तीन एक्सप्रेस ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर 7 से रवाना की जाएंगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे सीधे प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंचें। इसके लिए गुढ़ियारी ओर स्थित प्रवेश द्वार से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यात्रियों को इस बदलाव की जानकारी बल्क मैसेज और स्टेशन पर लगातार हो रही उद्घोषणाओं के जरिए दी जा रही है।

रेलवे ने कुलियों, सफाई कर्मियों और ऑटो चालकों को भी इस बारे में सूचित किया है ताकि वे यात्रियों को सही प्लेटफार्म तक पहुंचाने में मदद कर सकें।

अब दुर्ग-पटना साउथ बिहार एक्सप्रेस और दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 22 से 27 अक्टूबर तक, जबकि गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 23 अक्टूबर से प्लेटफार्म नंबर 7 से रवाना होगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई