रेलवे ने फिर रद्द की 6 ट्रेनें, सावन में स्पेशल ट्रेन की घोषणा

रेलवे यात्रियों के लिए एक बार फिर से जरूरी सूचना है।रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द किया है, तो कुछ को बदले हुए मार्ग और समय से चलाने का निर्णय लिया है।
ऐसा किया गया है रायपुर मंडल में चल रहे तकनीकी कार्यों के चलते।
रेलवे के मुताबिक रायपुर मंडल के सिलयारी-मांढर सेक्शन में ब्रिज नंबर 403 पर स्लैब रिप्लेसमेंट और दाधापारा से बिलासपुर सेक्शन के बीच गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है।
इसके चलते रेलवे ने ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया है, जिससे कई यात्री ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
6 ट्रेनें पूरी तरह रद्द की गई हैं,
जबकि कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से,और कुछ को देरी से रवाना किया जाएगा।
इसी बीच सावन के महीने में बाबा धाम (बाबा बैद्यनाथधाम) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिएरेलवे ने एक राहतभरी खबर दी है।
रेलवे गोंदिया से मधुपुर के बीच श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है।
यह ट्रेन 11 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक,प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को गोंदिया से रवाना होगी।
वहीं मधुपुर से वापसी की ट्रेन 12 जुलाई से 5 अगस्त तक,प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को चलेगी।
इस प्रकार कुल 16 फेरे लगाए जाएंगे।इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए
18 कोच लगाए गए हैं,
जिसमें 2 एसएलआरडी, 6 जनरल, 7 स्लीपर, 1 एसी-3, 2 एसी-3 + एसी-2 कोच होंगे





