संबलपुर स्टेशन की यार्ड मरम्मत के कारण रेलवे रूट बदला, यात्रियों को होगी असुविधा

रायपुर। रेलवे सम्बलपुर स्टेशन की यार्ड की मरम्मत के चलते यात्री गाड़ियों का मार्ग बदल दिया गया है। इस कारण कई ट्रेनों को सरला जंक्शन और सम्बलपुर सिटी के रास्ते चलाया जाएगा। यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए सरला जंक्शन या सम्बलपुर सिटी तक ऑटो या बस से आना पड़ेगा, क्योंकि इन दोनों स्टेशनों के बीच लगभग 6 किमी का अंतर है।

यह गाड़ियां बदलेंगे मार्ग

लोकमान्य तिलक टर्मिनल – भुवनेश्वर एक्सप्रेस 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28 और 31 मई, तथा 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जून को सरला जंक्शन, सम्बलपुर सिटी होकर चलेगी।

भुवनेश्वर – लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26 और 29 मई, 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26 और 30 जून को सम्बलपुर सिटी, सरला जंक्शन होकर जाएगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनल – पुरी एक्सप्रेस 1, 8, 15, 22 और 29 मई, 5, 12, 19 और 26 जून को सरला जंक्शन, सम्बलपुर सिटी होकर जाएगी।

पुरी – लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस 6, 13, 20 और 29 मई, 3, 10, 17 और 24 जून को सम्बलपुर सिटी, सरला जंक्शन होकर चलेगी।

लालगढ़ – पुरी एक्सप्रेस 4, 11, 18 और 25 मई, 1, 8, 15, 22 और 29 जून को सरला जंक्शन, सम्बलपुर सिटी होकर चलेगी।

रेलवे विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने यात्रा की योजना बनाने से पहले गाड़ी के नए रूट के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई