रेल किराया बढ़ा, तत्काल टिकट के लिए आधार जरूरी; 1 जुलाई से नए नियम लागू

दिल्ली। भारतीय रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से किराया बढ़ाने और तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। यह बढ़ोतरी मामूली है और ज्यादातर यात्रियों पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

अब एसी कोच के लिए 2 पैसे प्रति किलोमीटर और गैर-एसी कोच के लिए 1 पैसा प्रति किलोमीटर ज्यादा किराया देना होगा। वहीं, 500 किलोमीटर तक की दूरी के लिए उपनगरीय ट्रेनों और सामान्य श्रेणी के किराए में कोई बदलाव नहीं होगा। लंबी दूरी की सामान्य श्रेणी (द्वितीय श्रेणी) में भी सिर्फ 0.5 पैसे प्रति किलोमीटर की मामूली बढ़ोतरी होगी। मासिक सीजन टिकट (MST) और लोकल ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सुपरफास्ट अधिभार और आरक्षण शुल्क भी पहले जैसा ही रहेगा।

तत्काल टिकट के लिए आधार जरूरी

1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक करने के लिए यात्री को पहले अपना आधार वेरिफिकेशन कराना होगा। 15 जुलाई से बुकिंग के समय OTP के जरिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। इससे फर्जी बुकिंग और दलालों पर रोक लगेगी।

अब 8 घंटे पहले बनेगा चार्ट

रेलवे अब ट्रेन के चलने से 8 घंटे पहले ही अंतिम चार्ट बनाएगा। अभी तक यह चार्ट 4 घंटे पहले बनता था। इससे वेटिंग लिस्ट वालों को तैयारी के लिए ज्यादा समय मिलेगा। यह नियम अभी ट्रायल में है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई