रायगढ़: लाइब्रेरी नहीं खुलने पर छात्र ने दिया आत्मदाह का अल्टीमेटम

रायगढ़। जिले के शासकीय किरोड़ीमल डिग्री कॉलेज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक छात्र ने खुदपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। जिले के शासकीय किरोड़ीमल डिग्री कॉलेज में एक छात्र ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की चेतावनी दी। गनीमत रही कि अन्य छात्रों ने समय रहते उस छात्र को रोक लिया। दरअसल, ये छात्र लंबे समय से बंद पड़ी कॉलेज लाइब्रेरी को फिर से खुलवाने की मांग कर रहे थे। जब उनकी बात किसी ने नहीं सुनी, तब उन्हें इस तरह का कदम उठाना पड़ा। छात्रों का कहना था कि लाइब्रेरी बंद होने से उनकी पढ़ाई में गंभीर समस्या हो रही है। इससे पहले भी छात्र प्रिंसपल के चैंबर के बाहर धरने पर बैठे थे, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने अब तक कोई पहल नहीं की है।

एमए सोशियोलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र शाकिब अनवर ने बताया कि उन्होंने अन्य छात्रों के साथ मिलकर धरना दिया और लाइब्रेरी खोलने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से तुरंत कार्रवाई कर लाइब्रेरी खोलकर बच्चों को बुक्स उपलब्ध कराने की अपील भी की। उन्होंने बताया, कॉलेज प्रशासन में आपसी तालमेल की कमी है, जहां सभी एक-दूसरे पर आरोप लगाकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। प्राचार्य, शिक्षकों और लाइब्रेरी प्रभारी के बीच विवाद के चलते अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका है। जब उन्होंने लाइब्रेरी नहीं खोलने पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर प्राचार्य को अंतिम चेतावनी दी, तब प्राचार्य ने पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर अगले दिन लाइब्रेरी का ताला खोलने और बुक्स बांटने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

शाकिब ने बताया कि इस सत्र में लाइब्रेरी एक बार भी नहीं खुली, जिससे छात्रों की पढ़ाई पर प्रभाव पड़ा है। दिसंबर-जनवरी में फर्स्ट ईयर के एग्जाम हैं, लेकिन बुक्स की उपलब्धता नहीं होने से सभी छात्र परेशान हैं। आंदोलनकारी छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार तक लाइब्रेरी नहीं खोली गई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे और कॉलेज का घेराव करेंगे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई