रायगढ़: घर से बदबू आने पर खुला राज, पति-पत्नी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी

रायगढ़। शहर के चक्रधर नगर क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कसेरपारा मोहल्ले में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति का शव उनके ही घर से बरामद हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घर से तेज बदबू आ रही थी, जिससे उन्हें शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चक्रधर नगर थाना पुलिस ने जब घर का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख सब हैरान रह गए। कमरे में एक रिटायर्ड शिक्षक गोपाल लाल नगायच और उनकी पत्नी की लाश पड़ी थी।

पड़ोसी कौशलेंश मिश्रा ने बताया कि गोपाल लाल उनके पड़ोसी थे। कई दिनों से घर से कोई हलचल नहीं दिखी और बदबू भी आ रही थी, जिससे सभी को चिंता हुई।

पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। मृतकों के तीन बच्चे हैं — बेटा कोलकाता में नौकरी करता है, एक बेटी रायगढ़ और दूसरी रायपुर में रहती है। सभी को घटना की सूचना दे दी गई है।

फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो सकेगी। घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई