रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे के कारोबार में लिप्त 14 लोग गिरफ्तार

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के नेतृत्व में रायगढ़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के अलग-अलग इलाकों में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। इसी सूचना के आधार पर कल शाम पुलिस ने एक साथ कई जगहों पर दबिश दी।
इस कार्रवाई में नशे के धंधे में शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही कुछ अन्य लोगों पर भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बीट आरक्षक लगातार अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की जानकारी जुटा रहे हैं। इसी के आधार पर कल की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने साफ चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति नशे जैसे अवैध कामों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार किए गए लोगों की सूची:
1. बैजनाथ सारथी (55), जोगीडीपा
2. मुन्ना सोनी (55), लक्ष्मीपुर
3. विकास बैरागी (22), छातामुड़ा चौक
4. गणेश सिदार (19), छातामुड़ा चौक
5. मोहित निषाद (24), छातामुड़ा चौक
6. धनेश्वर कुर्रे (34), इंदिरानगर
7. मोहम्मद करीम (40), इंदिरा नगर
चक्रधरनगर क्षेत्र से:
1. रमेश दास महंत (50), अंबेडकर आवास
जूटमिल क्षेत्र से:
1. मारकंडेय यादव (21), राजीव गांधी नगर
2. भानु वर्मा (60), कयाघाट
3. अजय भट्ट (47), सोनूमुड़ा
4. संजय भट्ट (24), निगम कॉलोनी
5. बबलू साहू (36), एफसीआई गोदाम के पास
6. अजय यादव (24), बाजीनपाली
रायगढ़ पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ एक कड़ा संदेश है कि अब इस तरह के अपराध बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पुलिस की सख्ती से शहर में कानून-व्यवस्था और बेहतर होने की उम्मीद है।





