रायगढ़: कलेक्टर ने विभागों की समीक्षा बैठक ली, काम की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

रायगढ़कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सोमवार को समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली और अलग-अलग विभागों के कामकाज का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कई कामों की गति धीमी है, जिसे जल्द तेज करने की जरूरत है।

जल जीवन मिशन के कामों की धीमी प्रगति पर जताई नाराज़गी

बैठक में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कामों की समीक्षा हुई। कलेक्टर ने कहा कि जिन कामों को पूरा कर लिया गया है, उन्हें पंचायतों को हैंडओवर करने से पहले जनपद सीईओ से जांच कराई जाए। वहीं अधूरे कामों के लिए समयसीमा तय कर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

पीएम जनमन के मल्टीपर्पस सेंटर जल्द बनें

कलेक्टर ने बिरहोर बाहुल्य गांव रुवाफूल और कुम्हीचुंवा में बन रहे मल्टीपर्पस सेंटर के निर्माण को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

किसानों के रजिस्ट्रेशन पर जोर

कलेक्टर ने बताया कि कई किसान धान खरीदी के लिए पंजीकृत तो हैं, लेकिन एग्रीस्टेक में उनका नाम दर्ज नहीं है। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों के किसानों का रजिस्ट्रेशन जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में आयुष्मान और वय वंदन योजना के कार्ड बनाने की प्रगति पर भी चर्चा हुई। कुछ जगहों पर काम की रफ्तार धीमी होने पर कलेक्टर ने नाराज़गी जताई और काम में तेजी लाने के लिए कहा।

पौधरोपण की तैयारियां पूरी करें

कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग और जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि पौधरोपण की तैयारी पूरी रखें और तय योजना के अनुसार पौधे लगाएं।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव, सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय और कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई