रायगढ़: कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को जताई नाराजगी, दिए स्पष्ट निर्देश

रायगढ़ । कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री गोयल ने निजी खातेदार, सह खातेदार एवं आधार प्रविष्टि के संबंध में तहसीलदारवार समीक्षा की। उन्होंने राजस्व अभिलेख में आधार सीडिंग, मोबाइल नंबर, किसान किताब, जेंडर प्रविष्टि के कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभिलेख शुद्धता के कार्य में तेजी लाए। कलेक्टर श्री गोयल ने अविवादित, विवादित नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, भू-अर्जन जैसे विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को सभी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित और विवादित नामांतरण के मामले तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने अविवादित नामांतरण के निराकरण के समय-सीमा को ध्यान में रखते हुए निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें कि सभी मामले ऑनलाइन दर्ज हों और उनके लिए निर्धारित समय-सीमा का पालन करें। इस दौरान उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button