फर्जी कॉल सेंटर पर छापा: 32 अरेस्ट, लोन और निवेश के नाम पर ठगी का खुलासा

बनारस। वाराणसी पुलिस ने गुरुवार देर रात रोहनिया क्षेत्र में अवैध कॉल सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की। साइबर टीम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सेंटर से 30 से अधिक युवक-युवतियों को हिरासत में लिया। सेंटर में लोन, निवेश और पार्सल डिलीवरी के बहाने देश-विदेश में फर्जी कॉल किए जाते थे। पुलिस ने मौके से 35 से अधिक डेस्कटॉप, लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए।

रात 12 बजे की इस छापेमारी में पुलिस की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कॉल सेंटर के अंदर दर्जनों युवक-युवतियां कॉलिंग में जुटे मिले। साइबर क्राइम टीम की जांच में सामने आया कि इनके जरिए कई राज्यों और विदेशों तक साइबर ठगी का नेटवर्क फैला था। सिस्टम से अकाउंट डिटेल्स और लेन-देन के रिकॉर्ड भी मिले।

पुलिस के मुताबिक कॉल सेंटर को शहर के दो मैनेजर संचालित कर रहे थे। ये रोजाना कॉलिंग स्टाफ को डेटा और टारगेट देते थे। ठगी के पैसे हवाला चैनलों के जरिए ट्रांसफर किए जाते थे। हिरासत में लिए गए युवाओं में नॉर्थ ईस्ट और कोलकाता के लोग भी शामिल हैं। कुछ महिलाएं भी पकड़ी गईं, जिनकी भूमिका की जांच हो रही है।

डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि कॉल सेंटर से लोगों को निवेश, लोन और पार्सल डिलीवरी के नाम पर धोखा दिया जाता था। सभी को थाने में पूछताछ के लिए रखा गया है और दोनों मैनेजरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने पूरे सेंटर को सील कर दिया है और साइबर धोखाधड़ी की इस कड़ी जांच जारी है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई