पुतिन का भारत दौरा: पीएम मोदी से मुलाकात, गार्ड ऑफ ऑनर और 25 अहम समझौते—जानें दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। चार साल बाद भारत पहुंचे पुतिन का यह दौरा वैश्विक स्तर पर भी खासा चर्चा में है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। गुरुवार रात पुतिन के स्वागत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पहुंचे और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेता एक ही कार से पीएम आवास पहुंचे, जहां अनौपचारिक डिनर पर रूस-भारत संबंधों पर विस्तृत बातचीत हुई।

पुतिन के दूसरे दिन के दौरे का पूरा शेड्यूल

भारत-रूस संबंधों को नई मजबूती देने वाला आज का दिन कई अहम कार्यक्रमों से भरा हुआ है। पुतिन के दूसरे दिन के कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे:

  • सुबह 11 बजे: पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

  • सुबह 11.30 बजे: पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

  • सुबह 11.50 बजे: हैदराबाद हाउस में आयोजित 23वें भारत-रूस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

  • दोपहर 1.50 बजे: हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।

  • दोपहर 3.40 बजे: भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे।

  • शाम 7 बजे: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन के सम्मान में स्टेट डिनर देंगी।

  • रात 9 बजे: पुतिन भारत से मॉस्को के लिए रवाना होंगे।

भारत-रूस के रिश्तों पर दुनिया की नजर

पुतिन का यह दौरा सामरिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच लगभग 25 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिनमें व्यापार, रोजगार, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग शामिल है। 10 सरकारी और 15 से अधिक कारोबारी समझौतों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन के साथ मुलाकात में कहा कि भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर हमेशा खरी उतरी है। वहीं पुतिन ने भी भारत को रूस का विश्वसनीय साझेदार बताते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई